इस बार कुछ ऐसा कर दिखाना है।
सभी बच्चों को निपुण बनाना है।
शिक्षण में प्रयोग करना है संदर्शिकाओं को,
अपडेट रखना है निपुण तालिकाओं को।
सबको ही देनी है समावेशी शिक्षा,
बालकों से कम नहीं समझना है बालिकाओं को।
हौसला, डेजी की डायरी, सत्य की जीत को,
वीणा-2 में रखने का औचित्य समझाना है।
शिक्षक को तो टी.एल.एम. का प्रयोग करना ही है,
टी.एल.एम. का प्रयोग बच्चों से भी करवाना है।।
इस बार कुछ ऐसा कर दिखाना है।
सभी बच्चों को निपुण बनाना है।।
बच्चों से नाता जोड़ें इतने आत्मीय तौर से
कि हर बच्चा निडर होकर उत्तर दे जोर से।
पूछताछ नहीं करनी है, करना है संवाद,
बच्चों से पूछने हैं प्रश्न खुले छोर के।।
बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना है,
उन्हें पन्नों की ओर लाना है।
डियर कैंपेन के माध्यम से बच्चों को,
रीडिंग चैंपियन बनाना है।।
इस बार कुछ ऐसा कर दिखाना है।
सभी बच्चों को निपुण बनाना है।।
समाचार-पत्र पठन करवाना है,
सामूहिक दोहराव से बचाना है।
नियमित अभ्यास के अवसर भी देने हैं,
अभिव्यक्ति के लिए लेखन करवाना है।।
दंडित नहीं करना है, गलत नहीं ठहराना है।
गलतियों को सीखने का अवसर बनाना है।
कैचअप में बढ़ना है सरल से जटिल की ओर।
पूर्वज्ञान व अनुभवों से जोड़कर पढ़ाना है।।
बच्चों के हरेक प्रयास पर हौसला बढ़ाना है।
कमज़ोर या फेल का टैग नहीं लगाना है।
सबको ही देना है सकारात्मक प्रतिपुष्ट
सुधार व उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।।
एच.पी.सी. आईना है बच्चों के सर्वांगीण विकास का।
अभिभावकों व बालकों में भी जिम्मेदारी के एहसास का।
यह उनके आने वाले कल का रोड-मैप भी है।
सफर है सरिता से पर्वत, पर्वत से आकाश का।।
इस बार कुछ ऐसा कर दिखाना है।
सभी बच्चों को निपुण बनाना है।।
...निपुण बनाना है।
*#* सूरज कुमार *#*
