रविवार, 5 अप्रैल 2020

नौ बजे नौ मिनट

आज रात नौ बजे नौ मिनट
मनाओ दिवाली नौ मिनट

जलाओ दीप सतर्कता के
और फ्लैश लाइट ज्ञान की,
यह अस्तित्व का प्रश्न है!
और परीक्षा है विज्ञान की,,
माना कि संकट है विकट
हम जीत की कर बैठे हठ

आज रात नौ बजे नौ मिनट
मनाओ दिवाली नौ मिनट

जलाओ टॉर्च परोपकार की
और मोमबत्तियां संयम की,
हम विवेक से काम लेंगे
और हरा देंगे सेना 'तम' की,,
'कोरोना' का काटो टिकट
हम जीत के बिल्कुल निकट

आज रात नौ बजे नौ मिनट
मनाओ दिवाली नौ मिनट...2

*सूरज मुजफ्फरनगरी
*नोट: कोरोना महामारी के विरुद्ध एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों से अपील की है कि रविवार 05 अप्रैल 2020 को सभी देशवासी रात नौ बजे अपने घर की सभी लाइटें बंद करके,अपने घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े होकर 9 मिनट के लिए दीप, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दिवाली की तरह प्रकाश का अनुभव करें। यह इस बात का प्रतीक होगा कि कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में कोई अकेला नहीं है। चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीप जलाएगा तो प्रकाश की महाशक्ति के बीच हम सब अपने मन में संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं। हम सब साथ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें